Showing posts with label शोध. Show all posts
Showing posts with label शोध. Show all posts
Aadarsh Rathore
कुरुक्षेत्र में सरस्वती नदी के किनारे कालेश्वर महादेव मंदिर के पास पिछले हफ्ते एक मूर्ति मिली है. कुरुक्षेत्र के श्रीकृष्ण संग्रहालय के उपनिदेशक का दावा है कि ये 1100 साल पुरानी मूर्ति है. बताया जा रहा है कि प्रतिहार काल की शैली से इस मूर्ति की शैली मिलती है और ये प्रभु विष्णु की मूर्ति है.



उपनिदेशक बताते हैं कि इस मूर्ति में भगवान विष्णु महिला रूप में हैं और संसार के पालक होने के नाते सृष्टि यानी पृथ्वी को स्तनपान करके पोषित कर रहे हैं. लेकिन मेरा मानना है ये थ्योरी अजीब है और जल्दबाजी में गढ़ी गई है.



हालांकि मैं पुरातत्विद नहीं लेकिन एक बात ने मुझे आकर्षित किया. वो हैं इस मूर्ति में बने शिशु के बाल. आप ध्यान से देखिए कि शिशु के बाल कैसे बनाए गए हैं. ठीक उस तरह से जैसे कि भगवान बुद्ध के बाल दिखाए जाते हैं. मैंने इस नाते शोध किया गूगल पर तो लगा कि ये विष्णु जी की मूर्ति नहीं है.



वास्तव में ये रानी माया हैं, बुद्ध की मां जो बालक बुद्ध को स्तनपान करा रही हैं. पहले भी अलग-अलग जगहों पर इसी तरह की और कई मूर्तियां मिल चुकी हैं जिनमें बालक बुद्ध को मां माया के साथ दिखाया गया है. पहले मिली कुछ मूर्तियों पर ध्यान दें और खुद तय करें. मेरी मानना सही है उन जनाब का जो कि अजीब सी बात कर रहे हैं


ये देखिए बुद्ध के जन्म के वक्त की कुछ प्राचीन तस्वीरें और मूर्तियां. इसके बाग खुद तय करें कि मूर्ति विष्णु की है या बुद्ध की.